कैंसर पीड़ितों के लिए हर दूसरे शनिवार को ओपीडी: डॉ. संदीप
गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर के श्रीसांई हॉस्पिटल में महीने के दूसरे शनिवार को कैंसर पीड़ितों के लिए ओपीडी संचालित होगा। श्रीसांई हॉस्पिटल और एचसीजी अब्दुल रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल रांची के सहयोग से यह ओपीडी संचालित होगा। शुक्रवार को शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी कैंसर हॉस्पिटल रांची के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप कुमार और श्रीसांई के जनरल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने संयुक्त रुप से दी। डॉ. संदीप ने कहा कि कैंसर के उपचार परिणामों में समय पर विशेषज्ञ परामर्श की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ ओपीडी सेवाओं की उपलब्धता से मरीज शीघ्र चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय पर निदान और अधिक प्रभावी उपचार योजना संभव होगी। कहा कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.