रुद्रपुर, फरवरी 5 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में कैंसर कैपेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के अधिकारी एके मिश्रा ने कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए 36 हजार 60 रुपये की धनराशि एकत्र कर फाउंडेशन को भेंट की। इस दौरान प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...