रुद्रपुर, फरवरी 5 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में कैंसर कैपेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। प्रबंधन और बच्चों ने कैंसर पीड़ितों के सहायतार्थ 36 हजार की धनराशि एकत्र की। कैंसर कैपेबल फाउंडेशन से आए अधिकारी एके मिश्रा ने विद्यार्थियों को कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर जांच और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन और विद्यार्थियों द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.