मैनपुरी, सितम्बर 17 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राय में कैंसर पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्टॉल के सहारे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। नगला राय चितायन निवासी 42 वर्षीय रानी देवी पत्नी शिववीर सिंह पिछले कई साल से गले के कैंसर से परेशान थी। मंगलवार की सुबह घर के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी थाना प्रभारी ललित भाटी को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने जानकारी दी कि मृतका कैंसर के चलते मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.