देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती एक 60 वर्षीय कैंसर पीड़िता के लिए बुड्ढी गांव निवासी और एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के सदस्य हाजी जाहिद हुसैन मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर, बिना किसी स्वार्थ के मरीज को बी-पॉजिटिव एसडीपी दान किया और इंसानियत की एक नई मिसाल पेश की है। एक महिला कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त हैं और उनका इलाज हिमालयन अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान उन्हें अचानक बी-पॉजिटिव एसडीपी की जरूरत पड़ गई। परिजन अत्यधिक चिंतित और परेशान थे। ऐसे संकट के समय में परिजनों ने 'एक मदद ब्लड ग्रुप समिति, डोईवाला' के संस्थापक व अध्यक्ष साकिर हुसैन से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।
हाजी जाहिद हुसैन का योगदान सूचना मिलते ही साकिर हुसैन ने समिति के सक्रिय सदस्य हाजी जाहिद हुसैन से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.