सुल्तानपुर, अगस्त 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुल्तानपुर को मंडल स्तर पर द्वितीय तथा प्रदेश स्तर पर टॉप-7 में स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सुल्तानपुर के मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।शासन के निर्देश पर जिले में 31 अगस्त 2026 तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में 28,998 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 20,900 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि अभियान का...