हरिद्वार, अगस्त 30 -- आईएमए कैंपस स्थित बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर में रविवार को कैंसर पैलिएटिव केयर, इम्यूनोथेरेपी और एआई एंड रेटिना स्कैन (आइरिस एनालिसिस) विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। उद्घाटन आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थान के निदेशक डॉ. केपीएस चौहान ने किया। डॉ. चौहान ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, जंक फूड, नशे और कृषि रसायनों के बढ़ते उपयोग से कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। एआई एंड रेटिना स्कैन विशेषज्ञ डॉ. वीएल अलखानिया ने आइरिस एनालिसिस की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में मुकेश चौहान, डॉ. एनएस टाकुली, डॉ. ऋचा ठाकुर, डॉ. शमा प्रवीण, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. अनादि बिस्वास आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...