रिषिकेष, मार्च 7 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी नीलम लता ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर सेवा की राह चुनी है। एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल को अपनी कर्मभूमि बनाया है। वर्तमान में वह रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर निशुल्क सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में एमएससी प्रथम वर्ष के दौरान उन्हें यूट्रेस कैंसर का पता चला। जांच में कैंसर चौथे स्टेज में होने की पुष्टि होने पर वह मानसिक रूप से काफी टूट गई थीं। इसके बाद उन्होंने श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के सहयोग से टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में उपचार कराया। लंबे इलाज और संघर्ष के बाद उन्होंने कैंसर पर विजय प्राप्त की। बीमारी से उबरने के बाद उन्होंने नर्सिंग सेवा को ही अपना मिशन बना ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.