पूर्णिया, सितम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जाँच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण की संयुक्त अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया एवं जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी ने की। इस प्रशिक्षण में होमी जहाँगीर भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर मुजफ्फरपुर की जिला स्तरीय विशेषज्ञ टीम ने मास्टर ट्रेनर के रूप में शिरकत की। विशेषज्ञ टीम द्वारा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्टाफ नर्स एवं एएनएम को कैंसर स्क्रीनिंग का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सिविल सर्जन ने सभी फील्ड ...