आगरा, फरवरी 4 -- रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की ओर से बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. सुरभि गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कैंसर के लक्षण, समय पर जांच और वैक्सीनेशन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान से कैंसर का इलाज संभव है। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने आयोजन की सराहना की। शारदा गुप्ता ने कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मीरा गुप्ता, प्रो. गुंजन, संगीता अग्रवाल, रेखा कपूर, मंजू बंसल और नीता गुप्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.