नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू शनिवार को फोर्टिस कैंसर समिट 2026 में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कैंसर को वर्तमान समय की सबसे गभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और जेनोमिक मेडिसिन जैसी उभरती तकनीकें कैंसर उपचार में नई संभावनाएं खोल रही हैं। वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में उप राज्यपाल सेंट स्टीफेन कॉलेज के वार्षिक डिस्मिसल सर्विस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज परिसर की पुरानी यादें ताजा होने की बात कहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...