लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में शनिवार को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विभाग की डॉ. सुजाता देव समय पर कैंसर की जांच, पहचान और इलाज पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर पर सटीक वार करने के लिए जागरुकता जरूरी है। इस दौरान नर्सिंग अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में विजेता सम्मानित प्रथम पुरस्कार: वैशाली, प्रिया और प्रीति, दूसरा पुरस्कार पूर्णिमा और वंदना, तृतीय पुरस्कार अंशु और शशि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.