जमशेदपुर, फरवरी 2 -- कैंसर की दवा सस्ता होने से जमशेदपुर के एमटीएमएच, टीएमएच सहित अन्य निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले करीब 2500 (सलाना) मरीजों को राहत मिलेगी। लंबे समय तक इलाज चलने के कारण मरीजों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में कई योजनाओं से सहायता देने का प्रयास किया जाता है। उन्हें लंबे समय पर महंगी दवाइयां खानी होती हैं, जो माली हालत को और कमजोर कर देता है। इस बजट से दवाइयां सस्ती होने की घोषणा की गई है। एमटीएमएच के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. तमोजीत चौधुरी ने बताया कि बजट में 17 दवाइयों की आयात ड्यूटी को कम कर दिया गया है। ये दवाइयां ज्यादातर इम्यूनोथेरेपी एवं टारगेटेड थेरेपी की हैं। ये महंगी होने के साथ सबसे अधिक समय तक चलती हैं। इसका मरीजों पर काफी बोझ होता था लेकिन इससे एमआरपी पर 10-12 फीसदी कम कीमत पर दवा मिल सकेंगी। इससे...