लखनऊ, अक्टूबर 2 -- केजीएमयू में मरीजों की कैंसर की महंगी दवाओं में हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। मामले में केजीएमयू के कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर डॉ. अंकुर बजाज ने चार संविदा कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि चीफ प्रॉक्टर डॉ. अंकुर की तहरीर के मुताबिक केजीएमयू में संविदा पर प्रकाश सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, सचिन और अरशद कार्यरत हैं। यूरोलॉजी विभाग में असाध्य रोग योजना के तहत कैंसर से पीड़ित मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आरोप है कि चारों कर्मचारी ने कई माह पहले दवाओं की खरीद और वितरण में काफी अनियमितता बरती, धोखाधड़ी की। मामले की जानकारी कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद को मिलने पर 26 मई को जांच के लिए कमेटी गठ...