मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य में कैंसर की दवाओं की किल्लत हो गई है। ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पिछले दो महीने से अस्पतालों को कैंसर की दवा की आपूर्ति ठप है। सबसे अधिक किल्लत कीमोथेरेपी के अलावा ब्रेस्ट, ब्रेन और गैस्ट्रो कैंसर की दवाओं की है। इन दवाओं की अस्पतालों में आपूर्ति नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। कैंसर मरीजों के ऑपरेशन में दो माह की वेटिंग चल रही है。

कैंसर की दवा की किल्लत बिहार में मुंह के कैंसर के बाद ब्रेस्ट कैंसर के मरीज सबसे ज्यादा मिलते हैं। इसके बाद गैस्ट्रो कैंसर के मरीजों की संख्या रहती है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दवा की आपूर्ति नहीं होने से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। अस्पतालों में दवा की आपूर्ति नहीं होने से बाजार में कालाबाजारी हो रह...