नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में 93 फीसदी तक की कटौती की गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 543 दवा ब्रांडों और उनकी अलग-अलग पैकिंग की अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) में संशोधन किया है। नई कीमतें नौ नवंबर से लागू होंगी। यह कदम 137 गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं पर व्यापारिक मार्जिन 30 फीसदी तक सीमित करने के फैसले के तहत उठाया गया है। इसका उद्देश्य दवा सप्लाई चेन में मुनाफे को सीमित कर मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराना है।स्तर कैंसर की दवा में सबसे बड़ी कटौती नई सूची में सबसे बड़ी कटौती स्तन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा पैल्बोसिक्लिब के कुछ ब्रांडों में हुई है। इसकी कीमत में करीब 93.3 फीसदी की कमी आई है। इसी दवा के आइसोजेन ब्रांड की 100 मिलीग्राम की पैकिं...