कैंसर की जांच व इलाज के लिए दिशा-निर्देश बनाएगा कैंसर संस्थान
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- कैंसर की समय पर पहचान, सही जांच और बेहतर इलाज के लिए मरीजों को देश की जरूरतों के अनुरूप दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने की तैयारी है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान भारत सरकार को वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित गाइडलाइन तैयार करने में मदद करेगा। यह जानकारी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने साझा की। कैंसर संस्थान में शनिवार से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि दिशा-निर्देश देश की बीमारियों, स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों की जरूरतों के अनुसार होने चाहिए। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आयुष लोहिया ने कहा कि इससे मरीजों को इलाज के विकल्प समझने और डॉक्टरों के साथ बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। डॉ. आयुष ने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए नए दिशा-निर्देश बनने से डॉक्टरों को वैज्ञानिक प्रमाणों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.