कैंसर की आशंका से परेशान युवती ने फांसी लगाकर जान दी
उरई, जून 13 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद में युवती ने कैंसर की आशंका के चलते शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। वह छह माह से पेट दर्द से पीड़ित थी और मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रही थी। कैंसर के शक में मानसिक तनाव में रहती थी। घटना के समय मां खाना बना रही थी, बहन मंदिर गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
घटना का विवरण मुहम्मदाबाद निवासी 30 वर्षीय अर्चना पुत्री हरिकृष्ण ने शनिवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक वह छह माह से पेट दर्द से पीड़ित थी और मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। अर्चना को शक था कि उसे कैंसर हो गया है, इसी चिंता में वह मानसिक तनाव में रहती थी। बड़े भाई गजेंद्र तिवारी ने बताया कि अर्चना दो बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। शनिवार सुबह नित्य क्रिया के बाद उसने च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.