कैंसर की अहम दवाएं हुईं महंगी
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। प्लेटिनम की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब कैंसर की जीवनरक्षक दवाओं पर भी दिखने लगा है। कार्बोप्लेटिन, सिस्प्लेटिन और ऑक्सालिप्लेटिन जैसी प्रमुख कीमोथेरेपी दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर उन मरीजों पर पड़ेगा, जिन्हें लंबे समय तक कई साइकिल में कीमोथेरेपी लेनी पड़ती है। 150 एमजी कार्बोप्लेटिन की कीमत 2,600 रुपये से बढ़कर 4,200 रुपये हो गई है। इसी तरह 50 एमजी सिस्प्लेटिन की कीमत 370 रुपये से बढ़कर लगभग 570 रुपये पहुंच गई है, जबकि 450 एमजी ऑक्सालिप्लेटिन 4,000 रुपये से बढ़कर करीब 4,500 रुपये हो गया है। इन दवाओं का उपयोग सर्वाइकल, फेफड़े, सिर और गर्दन, अंडाशय, बड़ी आंत समेत कई प्रकार के कैंसर के इलाज में नियमित रूप से किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.