रांची, अप्रैल 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा ने शुक्रवार को कैंसर निवारण व जागरुकता विषय पर सेमिनार किया। आईसीएआई भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव शेखर व डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि कैंसर का समय पर निदान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण है। इसके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन, शराब, असंतुलित आहार एवं तनावपूर्ण जीवनशैली कैंसर के प्रमुख कारण हैं, जिन्हें नियंत्रित कर जोखिम को कम किया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि शरीर में किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग एवं सकारात्मकता को अपनाने पर बल दिया। यह भी बताया कि आधुनिक चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.