कैंसर उपचार में नई पद्धतियों और शोध की दी जानकारी
रांची, जुलाई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। साक्ष्य-आधारित कैंसर उपचार को और मजबूत बनाने की दिशा में मंगलवार को रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी) में टाटा मेमोरियल सेंटर, नवी मुंबई के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ श्वेताभ सिन्हा ने शैक्षणिक सत्र का संचालन किया। इस दौरान हेड एंड नेक कैंसर के उपचार में अपनाई जा रही नवीनतम वैज्ञानिक पद्धतियों और शोध आधारित उपचार पर विशेषज्ञों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। डॉ सिन्हा ने अस्पताल के मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड की बैठक में भाग लेकर जटिल हेड एंड नेक कैंसर मामलों पर वरिष्ठ चिकित्सकों, रेजिडेंट्स और फेलोज के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर उपचार निर्णय लेने और व्यावहारिक अनुभव साझा करने पर विशेष जोर दिया गया। सत्र के दौरान टाटा मेमोरियल सेंटर के हालिया एआरई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.