पटना, अगस्त 1 -- कैंसर उपचार को प्रभावी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए एम्स पटना स्किल लैब और सेमिनार हॉल बनाया गया है। शनिवार को इसका उद्घाटन किया गया। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में खुले स्किल लैब में कैंसर उपचार, अनुसंधान और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। लैब और सेमिनार हॉल का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह स्किल लैब युवा सर्जनों को नवीनतम तकनीकों से प्रशिक्षित करने, अनुसंधान को बढ़ावा देने और कैंसर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने में मदद देगा। बताया कि स्किल लैब को इस प्रकार विकसित किया गया है कि यहां एमबीबीएस छात्रों, पीजी रेजिडेंट्स, सुपर स्पेशियलिटी फेलोज और फैकल्टी सदस्यों को प्रशिक्षण मिल सके। यहां लाइव सर्जिकल डेमोंस...