कैंसर इलाज के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
मेरठ, मई 12 -- मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला ने कैंसर पीड़ित पति के इलाज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। मुजफ्फरनगर नयागांव भुम्मा निवासी बबीता ने बताया कि फरवरी में पति का इलाज कराने मेरठ पहुंची थी। डॉक्टर ने 17 इंजेक्शन लगाने की बात कहकर तीन इंजेक्शनों के लिए 3.72 लाख रुपये प्रति इंजेक्शन मांगे। 17 फरवरी और 2 अप्रैल को दो इंजेक्शनों के लिए कुल करीब 7.45 लाख रुपये जमा किए, जबकि बीच में एक इंजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इलाज के बावजूद मरीज की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.