मेरठ, दिसम्बर 2 -- कैंसर पीड़ित पति को बचाने की उम्मीद में दिल्ली की एक महिला आठ लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई। शकरपुर निवासी सुमित्रा देवी की तहरीर पर किठौर पुलिस ने किठौर स्थित गुलशन देसी दवाखाना चलाने वाले गुलशन उर्फ जोगिंदर और उसके सहयोगी शहजाद निवासी गांव सरानू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार शहजाद खुद को डॉक्टर बताकर कैंसर सहित गंभीर बीमारियों का गारंटी इलाज करने का दावा करता था। भरोसे में आकर सुमित्रा देवी ने अप्रैल में पहली किस्त के रूप में 21 हजार रुपये आरोपी को दिए। इसके बाद दवाइयों और अलग-अलग उपचार के नाम पर वह लगातार रुपये मांगता रहा। आठ महीनों में आरोपियों ने महिला से कुल 8 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उनके पति की हालत में किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ, उलटा स्थिति बिगड़ती चली गई। उन्होंने जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.