गया, अप्रैल 5 -- बोधगया के एक निजी होटल में आयोजित "गैंगेटिक कैंसर कॉन्क्लेव चैप्टर-2" का रविवार को समापन हो गया। सुचित्रा कैंसर केयर फाउंडेशन व डहेलिया कैंसर केयर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में मौजूद कैंसर विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार प्रभाष ने कहा कि नई दवाओं से ही बेहतर परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सही मरीज के लिए सही समय पर सही उपचार रणनीति अपनाने की जरूरत है। मरीजों के सही चयन, उपयुक्त उपचार रणनीति और बेहतर ट्रीटमेंट प्लानिंग की उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सेवांति लिमये ने कहा कि प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और यह कई प्रकार के कैंसर में प्रभावी साबित हो रही है। डॉ. अमिश वोरा ने सपोर्टिव केयर के महत्व को रेखांकित करते हुए स्कै...