मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र में मंगलवार को अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड और तीमारदार के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक सुरक्षा गार्ड का हाथ टूट गया। मौके पर पहुंची मेडिकल ओपी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। मामले में सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र कुमार राय में मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। उसने रुन्नीसैदपुर के एक मरीज के परिजन को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया वह पैथोलॉजी के गेट पर ड्यूटी पर था। उसके भाई को भी खून की जांच करानी थी। इस बीच एक मरीज का परिजन कतार से निकल आगे खड़ा होने लगा। रोका तो वह खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर बदसुलकी करने लगा। इसके विरोध पर मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.