बरेली, जून 9 -- कैनविज कम्पनी के मालिक को गिरफ्तार करो, कम्पनी हाय-हाय, हमारा पैसा वापस दो। ऐसे नारे लगाते हुए डीएम कार्यालय गेट पर दर्जनों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप था कि कम्पनी के मालिक और उसके गुर्गों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। लोगों ने ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया कि अगर पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो 15 जून से पीड़ित डीएम कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठेंगे।

कंपनी का इतिहास डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कैनविज कम्पनी सन 2000 में बरेली आई थी। तब इसने अपने प्रोडक्ट बेचे थे और उस पर ब्याज देने का प्रलोभन देकर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया और उसके बाद गायब हो गई। इसके बाद फिर से सन 2016 में कम्पनी आई। इन्होंने लोगों से इनवेस्टमेंट करने को कहा जिसपर 5 प्रतिशत ब्याज देने का प्रलोभन दिया। साथ ही कुछ गुर्गे ब...