कैंब्रिज बीएड कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित
रांची, सितम्बर 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बाहया में गुरुवार को विदाई समारोह हुआ। इसमें 2024-26 सत्र के बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं को जूनियर्स ने विदाई दी। इस दौरान नृत्य-संगीत समेत कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। बीएड में सावन एक्का को मिस्टर फ्रेशर और आकांक्षा टोप्पो को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं डीएलएड में अर्थ कुमार मिस्टर फ्रेशर और ज्योति कुमारी मिस फ्रेशर बनीं। मौके पर प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.