रांची, मई 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भारत सरकार के महत्वकांक्षी योजना नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक बहाया के शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा पास के गांव बहाया में युवाओं एवं ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। ड्रग फ्री इंडिया अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ एनके यादव ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं, इन्हें नशे से दूर रखना हमारी सामाजिक जिम्मेवारी है, वहीं नोडल ऑफिसर प्रो जयदेव कुंभकार ने नशे के दुष्परिणाम और इससे होने वाली बीमारी के बारे में जानकारी दी। कहा की नशा सिर्फ एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता अपितु पूरे परिवार को तबाह कर देता है। जागरूकता कार्यक्रम को अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया। ...