वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एमएसएमई कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक जयशंकर प्रसाद तथा क्षेत्रीय प्रमुख वाराणसी रणविजय सिंह की उपस्थिति रही। कैंप में 7500 लाख के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ‌की ओर से विभिन्न व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप वित्तीय समाधान भी प्रस्तुत किए गए। यह भी पढ़ें- बैंक और उद्योग एक-दूसरे के पूरक : निपुण जैन यह भी पढ़ें- एमएसएमई योजनाओं की जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...