कैंप लगाकर सुधार किया जा रहा है गलत बिजली बिल में
सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बिजली बिल सुधार को लेकर बिजली विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को ठईटांगर ब्लॉक में शिविर लगाकर बिजली दर्जनों लोगों के गलत बिजली बिल को सुधार किया गया। बताया गया कि शिविर 13 मई को बीरू पंचायत में लगेगा। इसी तरह तामड़ा पंचायत में 15 मई, सिमडेगा ब्लॉक में 18 मई, केरासई पंचायत भवन में 20 मई, कुरडेग शक्ति उपकेंद्र में 22 मई, बोलबा ब्लॉक में 25 मई, बांसजोर पंचायत में 28 मई तथा जलडेगा पंचायत में 30 मई को शिविर लगाया जाएगा। वहीं कोलेबिरा में 12 मई, हुरदा पंचायत में 14 मई, बानो पंचायत में 19 मई, जलडेगा पंचायत भवन में 21 मई, लचरागढ़ में 26 मई तथा लसिया में 29 मई को कैंप आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग लगाएगा समस्या समाधान शिविर - यह भी पढ़ें- बिजली शिकायत निवारण शुरू, बिल सुधार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.