बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में शुक्रवार से सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान की विधिवत शुरुआत कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से की गई। इस अवसर पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , निदेशक डीआरडीए सहित अन्य अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। डीएम ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन की लोक शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना तथा सरकारी सेवाओं को सीधे ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान विशेष शिविरों में प्राप्त शिकायतों का ...