गंगापार, फरवरी 1 -- मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को क्षेत्र के घोघापुर, तिगनौता आदि गांवों में स्थित बूथों पर कैंप लगाकर मतदाताओं से फॉर्म 6 भराया गया तथा उनकी मैपिंग और फीडिंग समस्या का निराकरण भी कराया गया। इस अवसर पर घोघापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्ष, बीएलओ सहित मतदाता सूची सुधार से संबंधित सभी कर्मचारियों का स्वागत किया। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से मतदाताओं में जागरुकता आई है। चाका मंडल अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने लोगों से अपील किया कि जिन मतदाताओं की सूची में कोई कमी या गड़बड़ी है उसमें अति शीघ्र सुधार करवा लें। उक्त अवसर पर महामंत्री राकेश सिंह, सुनील उपाध्याय, पार्षद बलराज पटेल, विनोद साहू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.