चंदौली, अप्रैल 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के निर्देश पर शुक्रवार को उनके आवास पर कैंप लगाकर विभिन्न कार्य के तहत मजदूरों का पंजीयन कराया गया। इससे गरीब परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रकार की सहुलियत होगा। कैंप में पहले दिन सिराहुपुर, तेन्दुई और ईटवा गांव के दर्जनों मजूदरों का पंजीयन कराया गया। वेल्डिंग कार्य, चौकीदारी, बढ़ई कार्य, मिट्टी का काम,रोलर चलाने वाले, कंक्रीट ईट ढोने वाले, छप्पर डालने वाले, राज मिस्त्री, पंलम्बरिंग, मिट्टी, बालू और मोरंग खनन, ईट भट्टा, लोहार, टाइल्स मिस्त्री मोजैक पालिश, खिड़की दरवाजा, बढ़ई, इलेक्ट्रानिक वर्क, पुल भवन, सड़क सहित किसी निर्माण अधिष्ठान में लिपिक, लेखाकार के रूप में कार्यरत सभी कर्मकार का श्रम विभाग की ओर से पंजीयन अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत लाभ...