हरदोई, अप्रैल 24 -- गोपामऊ। नगर के विद्युत उपकेंद्र द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष विद्युत कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें विद्युत से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कैम्प में सबसे अधिक शिकायत कई महीनों से बिजली बिल न निकलने की सामने आई। मोहल्ला सय्यदबाड़ा की जाहिरा पत्नी रमजान ने बताया कि उनका बिल पहले लगभग 200 रुपए तक आता था, लेकिन इस बार काफी दिनों से मीटर रीडर आमीन और शादाब के द्वारा बिल नहीं निकाला गया। बहुत कहने पर 3400 रुपए का बिल निकाल दिया, जो बहुत अधिक है। खारी कुआं के युसूफ सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से उनका बिल जारी नहीं हो रहा है। जेई संतराम ने मौके पर आउटसोर्सिंग मीटर रीडर कर्मचारियों के सुपरवाइजर रजत दीक्षित, शादाब और आमीन से बात कर नाराजगी जताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.