गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर। नगर के बिजली वितरण खंड के उपकेन्द्र शहबाजकुली में बिजली बिल राहत योजना के तहत कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना का अधिकतम लाभ प्रदान करना है। कैम्प में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपने बकाया बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से बकाया बिलों पर छूट, किस्तों में भुगतान और अन्य सहूलियतें प्रदान की जा रही हैं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के बिलों का सत्यापन कर तत्काल सुधार भी किया। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस तरह के कैम्पों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.