गाजीपुर, फरवरी 6 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के निरहुकापूरा गांव में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कामाख्या मंदिर पर कैम्प का आयोजन किया गया। गांव में चयनित 20 परिवार के लोगों का कार्ड बनाया गया। यूटीआई के अधिकारी हरिओम सिंह के बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2011 के जनगणना के सर्वे के अनुसार गांव के जिन लोगों का नाम लिस्ट में नाम दर्ज है उनका गोल्डेन कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर तपेश्वर यादव, पदमा गुप्ता, सुमन कुमारी, सन्तरा देवी, पर्यमादी देवी, पुष्पा देवी, रचली देवी, बासमती देवी व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.