चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट। संवाददाता दृष्टि संस्थान में कैंप लगाकर ग्रामीण दृष्टिबाधित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डा दीक्षा सिंह ने कैंप में आई महिलाओं की सेहत की जांच कर उनको बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण दृष्टिबाधित बहने कई बीमारियों से ग्रसित रहती है। घर में उनको अनदेखा किया जाता है। इस दौरान सुषमा सिंह, डा रोहित सिंह, वर्षा गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...