मोतिहारी, जुलाई 28 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को जिला टीबी विभाग द्वारा सदर अस्पताल में विशेष पोषण कैंप लगाया गया। डीएम के निर्देश और सीएस की पहल पर जिला टीबी विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप में 100 टीबी मरीजों के बीच पोषण युक्त फूड बास्केट का वितरण किया गया। कैंप का उद्घाटन डीएम सौरभ सुमन यादव ने खुद एक मरीज को फूड बास्केट देकर किया। इसके बाद सीएस डॉ दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व जिला टीबी पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार , डीपीएम ठाकुर वीरमोहन ने भी मरीजों के बीच किट बांटे। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 5500 टीबी मरीज चिन्हित हैं। अभी तक 208 मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा गोद लेकर नियमित पोषण सामग्री दे गई है। जिला में पहली बार इस स्तर का कैंप लगाकर सामूहिक वितरण किया गया है, जिसे विभाग की बड़ी...