चित्रकूट, सितम्बर 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बरवार गांव में कैंप लगाया गया। जिसमें ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया की ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पंचायत भवन में आयोजित कैंप के दौरान उपायुक्त उद्योग चन्द्रप्रकाश पटेल ने कैंप में आए छात्रों, युवाओं और नवोन्मेशी उद्यमियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। सभी को व्यावसायिक विचारों, वित्तीय प्रबंधन व उद्यमिता के अन्य प्रमुख पहलुओं से अवगत कराया। विभाग से संचालित ऋण व प्रशिक्षण योजनाओं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, ओबीसी प्रशिक्षण योजना, एससीएसटी प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी मार्जिनमनी आदि योजना...