संतकबीरनगर, फरवरी 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज में खास कर कैंसर के रोगियों को खोजने का अभियान संचालित किया जा रहा है। माह के अंत सौ कैंप लगा कर मुंख, स्तन और गर्भाशय कैंसर के रोगी चिन्हित किए जाएंगे और चिन्हित रोगियों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। शासन के निर्देश पर इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि कैंसर जैसी बीमारी पर काबू पाया जा सके। यह ऐसी बीमारी हैं जो छुआ छूत से नहीं फैलती है। दूषित खानपान की वजह से इस बीमारी के फैलने की आशंका अधिक रही हैं। तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को मुंख का कैंसर होना आम बात है। शुरुआत दौर में इस बीमारी को चिन्हित कर लिया जाए तो समय पर इलाज होने पर इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा लोगों को मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.