धनबाद, मार्च 10 -- झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलॉयज फेडरेशन (झारोटेफ) प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी के नेतृत्व में डीएसई आयुष कुमार से मिलकर सहायक आचार्यों का मामला उठाया। तिवारी ने कहा कि डीएसई से सहायक आचार्यों के प्रमाण पत्र सत्यापन, जीपीएफ एकाउंट खोलने और वेतन भुगतान के संबंध में चर्चा की गई। डीएसई ने कहा कि जिन लोगों का प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए आया है। उन मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी मैसेंजर को आदेश दिया देते हुए कहा कि सोमवार से कैंप लगाकर छूटे हुए सभी का जीपीएफ एकाउंट खोलने की प्रक्रिया शुरू करें ताकि जल्द से जल्द जीपीएफ ऑफिस भेजा जा सके। प्रखंडवार कैंप की तिथि घोषित की जाएगी। वेतन भुगतान के संबंध में उन्होंने बताया के निदेशालय से आवंटन की मांग की गई है। जीपीएफ एकाउंट खुलने का बाद जल्द ही वेत...