कैंप लगाकर की गई फार्मर रजिस्ट्री
हरदोई, अप्रैल 13 -- हरदोई। जिलाधिकारी के आदेशानुसार उपनिदेशक कृषि के निर्देशन में ग्राम सभा मूसेपुर ब्लाक बावन तहसील सदर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगा। कृषि विभाग गांव-गांव ऐसे शिविर लगा किसानों को सुविधा दे रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की खतौनी को आधार से जोड़कर उनकी फार्मर आईडी बनाना है। प्रदेश सरकार की इस पहल से किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। यह कैंप उन किसानों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है। कैंप में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक प्राविधिक सहायक, कृषि प्रतीक त्रिवेदी, लेखपाल कुलदीप दीक्षित सहित कई किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो रुक जाएगा अनुदान यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री बिना नहीं होगी गेहूं की तौल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.