सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- ककरहवा। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर छह, भरवलिया, बगही गांव में मंगलवार को कैंप लगाया गया। इन कैंपों में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। यह तब संभव हो सका, जबकि फार्मर रजिस्ट्री करने वाले कर्मी समय से उपस्थित हो सके। किसानों ने बताया कि भीषण ठंड होने के बाद भी फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए सभी लोग पहुंचे हैं। अधिकारियों के समय से आने पर उन्हें परेशान नहीं होना पड़ा। समय से काम निपट गया। गांव में लगे कैंपों को अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, ई. सर्वेश जायसवाल, डॉ. शैलेश गौतम, सुरेन्द्र पांडेय आदि किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...