वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। डीएम सत्येंद्र कुमार ने पीएम जन आरोग्य योजना में आयुष्मान कार्ड का लाभ पात्र लोगों तक हर हाल में पहुंचाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित कराया जाए। ग्राम पंचायत सहायक से समन्वय स्थापित कर पात्र लोगों के नाम जोड़े जाएं। गांवों में कैंप लगाकर लाभ पहुंचाया जाए। डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पंजीकरण और पहली बार गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण को बढ़ाकर पोर्टल पर सेवाओं को अपडेट कराया जाए। राजकीय अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले संस्थागत प्रसव का डाटा एकत्रित कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभा...