कैंप लगने के बाद भी स्कूल नहीं बनवा रहे अपार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंप लगने के बाद भी स्कूल बच्चों का अपार नहीं बनवा रहे हैं। जिले के 200 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी से अधिक बच्चों का अपार अब भी पेंडिंग हैं।जिला स्कूल में लगे कैंप में भी ये स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। इन स्कूलों से जवाब मांगा गया है। जिले में 112 स्कूल ऐसे भी हैं, जहां 80 से 90 फीसदी बच्चों का अपार नहीं बना है। अपार नहीं बना तो इन बच्चों को कई स्तरों पर दिक्कत आएगी। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने इन स्कूलों से 24 घंटे में जवाब मांगा है। डीईओ ने कहा कि जो स्कूल बच्चों का अपार नहीं बनवा रहे हैं, माना जाएगा कि वहां बच्चों की संख्या में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी के स्कूलों में अपार निर्माण में सुस्ती, 4066 बच्चे अब भी वंचित
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.