बस्ती, अप्रैल 14 -- विक्रमजोत। विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत भवनों पर सोमवार को फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें खतौनी बुक से चिह्नित कर घर-घर से बुलाकर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। नोडल अधिकारी ने विक्रमजोत, खतमसराय इमिलिया के कैंपों का निरिक्षण किया। कानूनगो दिलीप सिंह ने बताया कि फूलडीह में 18 फॉर्मर रजिस्ट्री, एकमा हिरानियां में 4, खतमसराय मे 18, मल्हनी 3, टिकारियां में 3 सहित विक्रमजोत क्षेत्र के 13 कैम्पों में तीन बजे तक लगभग 80 रजिस्ट्रेशन कराएं गए। उन्होंने ने बताया कि गांव के किसानों जागरूक करके रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान लेखपाल गुलजार अहमद, राजेश सिंह, दिलीप सिंह, आनंद सिंह, दुर्गेश पांडेय, नीरज निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए गांव...