कैंप में 70 बच्चों की हुई जांच, 60 दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए चिन्हित
सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- सिद्धार्थनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से 12 तक अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र उस्का बाजार में मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित कैंप में 70 बच्चों की चिकित्सकीय जांच की गई। इनमें 60 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए चिन्हित किया गया। जांच में 22 बच्चे सेरिब्रल पाल्सी/अस्थि दिव्यांग, 19 बौद्धिक अक्षम, पांच श्रवण बाधित और नौ दृष्टि दिव्यांग पाए गए। पांच बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जबकि पांच को प्रमाणपत्र के लिए अपात्र पाया गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सात छात्र-छात्राओं के जारी किए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र चिकित्सकीय टीम में आर्थोपेडिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.