कैंप में 600 सेवानिवृत्त कर्मियों ने उठाया लाभ
आगरा, अगस्त 1 -- आगरा रेल मंडल द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा के लिए आयोजित विशेष उम्मीद/ एचआरएमएस कैंप का समापन हो गया है। 23 से 31 जुलाई तक उत्तर मध्य रेलवे इंस्टीट्यूट में चले कैंप में 600 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लाभ उठाया। कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उम्मीद कार्ड, एचआरएमएस प्रोफाइल, लॉगिन, पेंशन तथा अन्य सेवा संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कैंप का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। पीआरओ संजय गौतम ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.