कैंप में 53 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बयांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 53 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं देने के साथ उचित परामर्श भी दिया गया। मरीजों को रोग के अनुसार नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, खानपान, स्वच्छता और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य परीक्षण कराकर ही इलाज शुरू करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.